फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व को लेकर निकाला नगर कीर्तन

Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा बंगला साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन कई स्थानों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान गुरुवाणी सुन संगत निहाल हुई। संगत ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गतका पार्टी मुख्य आकर्षण रही। करीब पांच किलोमीटर की यात्रा के बाद नगर कीर्तन का समापन हुआ। बुधवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन होगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य सरदार हरभजन सिंह राठौर व संगत ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा बंगला साहिब से शुरू होकर, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, शांतमई चौक, गोहाना अड्डा, सलारा मोहल्ला होते हुए गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें