झज्जर। जिले की मंडियों में सरसों व गेहूं की आवक लगातार जारी है। खरीद भी हो रही है, लेकिन उठान धीमा चल रहा है। जिले की मंडियों की बात करे तो अब तक नैफेड ने 98 प्रतिशत सरसों उठान का काम पूरा कर लिया है। हैफेड ने 68 और हरियाणा वेयर हाउस काॅरपोरेशन ने 58 प्रतिशत सरसों का उठान किया है। गेहूं की बात करें तो जिले की मंडियों से अब तक 22 प्रतिशत ही उठान हुआ है। अब तक जिले की मंडियों में 1006950 क्विंटल गेहूं और 469240 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।
जिले की मंडियों की स्थिति
झज्जर अनाज मण्डी में 2,02,180 क्विंटल, बादली अनाज मण्डी में 62,030 क्विंटल , ढाकला अनाज मण्डी में 37,750 क्विंटल, बेरी अनाज मंडी 2,21,330 क्विंटल, मातनहेल अनाज मंडी से 1,22,890 क्विंटल, माजरा डी खरीद केंद्र पर 1,50,270 क्विंटल, छारा खरीद केंद्र पर 56,450 क्विंटल, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 8550 क्विंटल तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 72,230 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसी प्रकार से अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 9380 क्विंटल, बेरी अनाज मंडी में 26,910 क्विंटल, मातनहेल अनाज मंडी में 1,02,280 क्विंटल, झज्जर अनाज मंडी में 85,010 क्विंटल तथा ढाकला अनाज मंडी में 72,960 क्विंटल सरसों की खरीद दर्ज की गई है।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए,इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।