रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मनचंदा शुक्रवार को रोहतक पहुंचे और सुनारिया जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों व कैदियों से बातचीत की। साथ ही जेल में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन, सीजीएम अनिल कौशिक, जेल अधीक्षक सत्यवान, डीएसपी अंकित मलिक, डीएसपी साजिद खान, दिनेश यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। चीफ जस्टिस का जेल में सुरक्षाकर्मियों ने सलामी देकर स्वागत किया।