फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में रंग बहार 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 14 फरवरी को- रंग बहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रंग बहार के तहत पुष्पोत्सव व अन्य विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह फ्लाॅवर फेस्टीवल को बेहतर ढंग से मनाने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वयन बॉटनी विभाग की अध्यक्ष प्रो. विनीता हुड्डा करेंगी। एमडीयू परिसर में 15 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती को गरिमापूर्ण व भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा। इस दिन सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। दिन में टैगोर सभागार में महर्षि दयानंद जयंती संबंधित बौद्धिक कार्यक्रम होगा। कुलपति ने कहा कि विवि परिसर में फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस बैठक में कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन इंटर डिसिप्लीनरी स्टडीज प्रो. सुरेंद्र कुमार, डीन मानविकी संकाय प्रो. विमल, चीफ वार्डन कन्या छात्रावास प्रो. सपना गर्ग, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार, महर्षि दयानंद सरस्वती शोध पीठ के चेयरमैन प्रोफेसर डाॅ. रवि प्रकाश निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी, वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. अंजू धीमान, डाॅ. अंजलि दूहन, निरंजन कुमार व अजमेर सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें