फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीपीएल राशन कार्ड कटने के विरोध में जलाया सरकार का पुतला

Sat, 28 Jan 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27जेएनडी01-सरकार की नीतियों का बहिष्कार कर पुतला दहन करते आरपीआई कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जरूरतमंद परिवारों के बीपीएल राशन काटने और अन्य सुविधाओं से वंचित करने के विरोध में आरपीआई कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश सरकार की नीतियों का बहिष्कार किया और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इसको लेकर जींद प्रभारी सुनील राज बामनिया के नेतृत्व में सैकड़ों परिवारों के लोग वीरवार को रोहतक बाई पास स्थित न्यू कृष्णा कॉलोनी में एकत्रित हुए। जिला प्रभारी ने कॉलोनी में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की समस्याएं सुनीं। कालोनी वासियों का कहना था कि उनके घरेलू बिजली के बिल को आधार बना कर उन्हें बीपीएल राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड से वंचित कर दिया है। जिन जरूरतमंद परिवारों के कार्ड बने हुए थे, उनके काट दिए गए हैं। जिनके नए बने हैं, उनमें कई परिवार ऐसे हैं जो साधन संपन्न हैं। सुनील राज बामणिया ने कहा कि परिवार पहचान पत्र की वजह से लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इन परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिस जनता ने अपना अमूल्य वोट देकर नेताओं को अपना नुमाइंदा चुनकर भेजा था। आज वो अपनी मनमानी नीतियां बना रहे हैं। सरकार द्वारा मनमानी और आधारहीन सर्वे के नाम पर गरीब परिवारों के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार गलत नीतियां बनाकर अपने विनाश को बुलावा दे रही है। इस अवसर पर एडवोकेट राकेश भुक्कल, आरपीआई के प्रदेश प्रचार मंत्री कुलदीप सिंहमार, बलबीर पांचाल, सतीश डाहोला, रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें