झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित 38वीं इंटर-पॉलिटेक्निक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। ओवरऑल लड़कियों में राजकीय बहुतकनीकी महिला संस्थान फरीदाबाद प्रथम, जीपीडब्ल्यू सिरसा द्वितीय, लड़कों में जीपी हिसार प्रथम, सीआर रोहतक द्वितीय और जीपी आदमपुर तृतीय रहा।
इसके अलावा बेस्ट एथलीट लड़कियों में जीपीडब्लयू सिरसा की ओशलया प्रथम, जीपी दांगर से किस्मत द्वितीय और जीपी छपार से साक्षी तृतीय रहे। इसी प्रकार बेस्ट एथलीट लड़कों में जीपी हिसार से निकेश प्रथम, सीआर रोहतक से दीपक, जीपी भिवानी से सिद्धार्थ द्वितीय रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीसीपी क्राइम अमित दहिया मुख्यातिथि रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वाईपीएस बरवाल निदेशक तकनीकी शिक्षा, हरियाणा एवं मंजू गेरा प्राचार्य, राजकीय महिला बहुतकनीकी सिरसा उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन में अनुशासन, नेतृत्व एवं आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। प्राचार्य दिगपाल ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना एवं टीमवर्क को बढ़ावा देती हैं।
जेवलिन थ्रो लड़कों में सांघी का अनीश कुमार प्रथम
जेवलिन थ्रो लड़कों में रोहतक के सांघी का अनीश कुमार प्रथम, सिरसा का अनिल कुमार द्वितीय रहे। शॉटपुट में रोहतक के सीआर बहुतकनीकी संस्थान के दीपक प्रथम, रोहतक के सीआर बहुतकनीकी संस्थान के ही अमन द्वितीय और रोहतक के विनीत तृतीय रहे।