फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में सरसों आई, हड़ताली आढ़तियों ने लौटाई

Mon, 01 Apr 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कमीशन की मांग को लेकर आढ़तियों की हड़ताल के चलते झज्जर और बेरी में सरसों की खरीद अटक गई है। मंडी में किसान सरसों लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन आढ़तियों ने खरीदने से साफ इंकार कर दिया है। किसान परेशान है क्योंकि उन्हें फसल बेचकर दूसरी फसल के लिए खाद बीज लेने हैं। बच्चों के स्कूल में दाखिले और कापी किताबों का खर्च सिर पर है। उन्हें चिंता है कि यदि हड़ताल लंबी खिंची तो उन्हें मजबूरी में सस्ते में ही प्राइवेट आढ़तियों को बेचना होगा।
विज्ञापन

मंडी में सरकारी सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक झज्जर और बेरी अनाज मंडियों में सरसों की खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। झज्जर मंडी में नाममात्र की सरसों आई है जबकि बेरी में लगभग 44 क्विंटल सरसों आ चुकी है, लेकिन उसकी खरीद आढ़ती नहीं कर रहे। शनिवार को झज्जर मंडी में भी चार ट्राली सरसों लेकर किसान पहुंचे, लेकिन उनको आढ़तियों ने वापस भेज दिया। गेट पास नहीं काटा गया और किसान वापस लौटने को मजबूर हुए। शनिवार को आढ़तियों ने अनाज मंडी में प्रधान हरेंद्र सिलाना की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें आढ़तियों ने अपनी मांग दोहराई। प्रधान हरेंद्र सिलाना ने बताया कि सरकार जब तक उनकी कमीशन संबंधी मांग नहीं मानती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय के बाहर 10 से 12 बजे का धरना दिया जाएगा। उसी दिन एसोसिएशन की मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के साथ भी बैठक है। यदि बैठक में सरकार की तरफ से मांगों को लेकर कोई पॉजिटिव रिस्पांस दिया जाएगा तो ठीक है, अन्यथा बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।

बेरी में 43.85 क्विंटल सरसों पहुंची, आढ़तियों ने नहीं खरीदी
बेरी अनाज मंडी में अब तक 43.85 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। आढ़तियों ने भी खरीद से इंकार कर दिया है। यहां अब तक 25 किसानों ने गेट पास कटवाए हैं और 43.85 सरसों लाए हैं। इसी प्रकार से मातनहेल मंडी में एक ही गेट पास कटा है और दो क्विंटल सरसों मंडी में अब तक आई है, लेकिन यहां भी खरीद नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें