फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैस एजेंसी में चोरी के चार कारोपी काबू, सामान बरामद

Mon, 01 Apr 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की टीम ने गैस एजेंसी के अंदर से सामान चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को काबू किया है। कंवर सिंह निवासी पलड़ा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने गांव पलडा में जहाजगढ़ रोड पर एचपी के नाम से गैस एजेंसी कर रखी है। 27 मार्च को वह अपनी गैस एजेंसी को बंद करके अपने घर चला गया था। जब उसने सुबह आकर देखा तो गोदाम व स्टोर के ताले टूटे हुए मिले। जब उसने सामान को चेक किया तो समान नहीं मिला। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ कोबरा, सुरेंद्र उर्फ मीनू, ललित उर्फ मोनू व रविदास उर्फ मोगली उर्फ रवि चारों निवासी गांव पलड़ा के तौर पर की गई। आरोपियों से चुराया गया उपरोक्त सामान बरामद किया गया है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें