फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरूर भरें फॉर्म : डीसी

Wed, 08 Jul 2026 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सभी पात्र मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म 14 जुलाई तक भरने का आह्वान किया है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अब केवल 6 दिन बचे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया है वे इसे शीघ्र भरकर जमा करें। इससे उनका नाम मतदाता सूची (ड्राफ्ट) में शामिल हो सके। मतदाता सूची (ड्राफ्ट) का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय या सहायता केंद्रों से भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने जिलावासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें