फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्प्ल खरीदने निकली महिला की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

विज्ञापन
चिन्योट कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर पड़ा महिला का शव और जांच करती एफएसएल की टीम। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
देव कॉलोनी से अपने परिचित के साथ चप्पल खरीदने गई महिला का शव 18 घंटे बाद मंगलवार सुबह चिन्योट कॉलोनी के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, जीआरपी की ओर से आरोपी की तलाश में गांधी कैंप की कई दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। महिला के फोन की डीसीआर (डिटेल कॉल रिपोर्ट) खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देव कॉलोनी निवासी मनोज ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसकी 40 वर्षीय मां निशा अपने परिचित प्रवीन निवासी बोहर गांव के साथ गांधी कैंप में चप्पल खरीदने गई थी। करीब शाम छह बजे तक उसकी मां नहीं लौटी तो उसने उसे फोन किए लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद उसने प्रवीन से संपर्क साधा तो पता चला कि वह निशा को चप्पत दिलवाकर घर के पास छोड़ गया था। इसके बाद उन्होंने मिलकर महिला की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जब वे गांधी कैंप पहुंचे तो चिन्योट कॉलोनी फाटक के पास भीड़ लगी थी। मौके पर पहुंची तो उसकी मां का शव खून से लथपथ पड़ा था।
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर धारदार हथियार से तीन से चार वार किए गए हैं। महिला अपने परिचित प्रवीन के साथ गांधी कैंप आई थी, तब से लापता थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके कारण गांधी कैंप की कई दुकानों और रास्तों से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। मृतका के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतका निशा का फाइल फोटो।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें