फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार रोड पर ढाई माह बाद फिर हत्या, घटनास्थल के पास पड़े हैं नशे के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन


रोहतक। हिसार रोड पर बुधवार सुबह हुई श्रमिक युवक की हत्या से सैनिक कॉलोनी के लोगों में रोष है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात से लोगों में भय का माहौल है। लूटपाट करने वाले युवकों ने 13 दिसंबर की रात की कहानी को एक मार्च की सुबह हिसार रोड के किनारे फिर दोहरा दिया। चार युवकों ने लूटपाट का विरोध करने पर होली पर घर जा रहे प्रवासी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे नशे के आदी युवकों का हाथ माना जा रहा है। सैनिक कॉलोनी में घटनास्थल के नजदीक नशे के सबूत कई जगह मिले। खाली प्लाट में नशे का इंजेक्शन और सिरिंज मिली है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार युवकों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया। पहले से घात लगाकर बैठे चार युवक पीछे से आते हैं। रेलवे स्टेशन के लिए पैदल जा रहे श्रमिक शुभम, रंजीत और मोहित को पकड़ लेते हैं। लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट करते हैं। पहले शुभम को जमीन पर गिराकर पीटते हैं। इसके बाद रंजीत शाह की तरफ एक युवक बढ़ता है। मोहित मुकाबला करने के लिए ईंट उठा लेता है, लेकिन तब तक हमलावर युवक रंजीत शाह के पेट में चाकू से दो-तीन वार कर देता है। इसके बाद हमलावर भाग जाते हैं। रंजीत शाह के कपड़े खून से लाल हो जाते हैं। तीनों गली से पैदल हिसार चौक पर पहुंचते हैं। वह ऑटो से पीजीआई के लिए रवाना होते हैं, लेकिन रास्ते में रंजीत शाह दम तोड़ देता है। पीजीआई के डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं।
विज्ञापन

ढाई माह पहले भी इसी अंदाज में हुई थी वारदात

रेलवे के डीएसपी गुरदयाल सिंह ने ढाई माह पहले बताया था कि बिहार के रफीगंज निवासी विकास (24) अपने दो साथियों के साथ रेलवे स्टेशन से घर जा जा रहा था। करीब 10 बजे जब वह रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर होते हुए इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के पास पहुंचा। वहां तीन-चार युवकों ने मोबाइल व नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर विकास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गढ़ी मोहल्ला के युवक नरेश व विशाल उर्फ नानक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि दोनों युवक नशे के आदी थे। नशे की पूर्ति के लिए नकदी व मोबाइल छीनने लगे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज हैं। अब ढाई माह बाद एक मार्च की सुबह उसी अंदाज में वारदात अंजाम दी गई है।
साढ़े पांच बजे ही सक्रिय हो जाते हैं नशेड़ी

कॉलोनी में नशेड़ी युवकों का आतंक है। साढ़े 4 से साढ़े 5 बजे के बीच नट बोल्ट कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों की छुट्टी हो जाती है। तभी नशेड़ी सक्रिय हो जाते हैं। 50 से 100 रुपये के लिए चाकू मार देते हैं। इस कारण शाम के बाद गली से निकलने में डर लगता है।

- अनिल कुमार, निवासी सैनिक कॉलोनी।
कर्मचारी का भी मोबाइल छीनने का किया प्रयास

सैनिक कॉलोनी में नट बोल्ट का काम है। इसके लिए कर्मचारी रखे हुए हैं। पिछले दिनों कर्मचारी गली से गुजर रहा था। युवकों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी भाग निकला। लूटपाट करने वाले युवक नशेड़ी हैं। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


- राकेश कुमार, निवासी सैनिक कॉलोनी।
क्षेत्र में पुलिस की गश्त कमजोर

वह नट बोल्ट कंपनी में काम करते हैं। पता चला है सुबह एक युवक को चाकू मार दिया गया। यहां कई गलियों में उल्टे-सीधे काम होते हैं। ऐसे हालात में डर तो लगता ही है। पुलिस कॉल करने पर ही आती है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

- दीपक कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें