रोहतक। सेक्टर तीन निवासी राजपाल सिंह से किसी ने केवाईसी अपडेट करने के नाम पर सवा दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर तीन के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी राजपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई की तमिलनाडु स्थित तूतीकोरिन ब्रांच में खाता है। 24 फरवरी को पौने 10 बजे एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि आप केवाईसी अपडेट कीजिए, नहीं तो आपका योनो अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा। थोड़ी देर बाद एक अन्य संदेश आया, जिसमें बताया गया कि एक लाख 99 हजार 989 रुपये रत्नाकर बैंक में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद दूसरा मैसेज आया, जिसमें 24 हजार 988 रुपये ट्रांसफर कर लिए।