2014 में भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। अब यह सरकार चार नए लेबर कानून लेकर आई है। सरकार के खिलाफ एक दिन की हड़ताल की बजाय और भी हड़तालें क्यों न करनी पड़ें हम तैयार हैं।
राजकुमार ने बताया कि हमारी मांगे हैं जो कर्मचारी ठेके पर लगे हैं उन्हें पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। सर्व कर्मचारी संघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ पहले भी हरियाणा सरकार को नोटिस दे चुकी है। यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो नगर पालिका कर्मचारी संघ 19, 20 व 21 मार्च को भी हड़ताल करेगा। संवाद