33-शहर में बाइक रैली निकाली निकालते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई के सदस्य।
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई ने बुधवार को बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इकाई प्रधान शंभू टांक व सचिव राकेश ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जन संगठनों व ट्रेड यूनियन की ओर से 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल का सफल बनाने के लिए शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई और शहर के अलग अलग मार्गाें से होकर वापस निगम कार्यालय पहुंची।