फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा चुनाव...वार्ड में चार दिन में एक बार आता है पानी, वह भी पीने लायक नहीं

विज्ञापन
वार्ड चार की गंदगी से अटी नाली । वार्ड निवासी रमेश कुमार - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सांपला। वार्ड चार के लोग पीने के पानी और सफाई व्यवस्था की समस्या से परेशान हैं। इस बार वार्ड चार दो वार्डों में बंट गया है। कुछ परिवार पांच वार्ड में शामिल हो गए। वार्ड-4 में अब 5997 पुरुष और 507 महिला मतदाता हैं। वार्ड निवासी गीता रोशनी और रमेश कुमार ने बताया कि वार्ड में चार दिनों में एक बार पानी आता है। वह भी कई बार पीने लायक नहीं होता।
विज्ञापन

वार्ड वासी विकास, नरेश कुमार अशोक कुमार का कहना है कि नालों की सफाई नहीं होती। मार्केट कमेटी वाले रोड के दोनों तरफ गंदे पानी निकासी के लिए बने नाले में गंदगी भरी हुई है।
कई महीनों तक इसकी सफाई नहीं की जाती। इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, लोग बंदरों के आतंक से भी परेशान हैं। प्रशासन से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद प्रमेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड में पीने के पानी की व्यवस्था की। सभी गलियों में रात को अंधेरा न रहे, इसके लिए लाइटें भी लगवाईं। मेन नालों की सफाई कम होती है। सभी गलियां पक्की बनवाई गई हैं।
विज्ञापन

वार्ड चार की गंदगी से अटी नाली । वार्ड निवासी रमेश कुमार- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें