फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिवाली पर 2 हजार लाइट से शहर की सड़कें-गलियां रोशन करेगी नगर परिषद

विज्ञापन
-फोटो 64 : नगर परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दीवाली का त्योहार आने में सवा महीना शेष है। नगर परिषद ने दीवाली पर्व पर शहर को जगमग करने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर को रोशन करने के लिए नगर परिषद की ओर से दो हजार लाइट खरीदी जाएंगी। इनकी क्षमता 72 वॉट होगी। लाइट की खरीद पर 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि मुख्य उद्देश्य शहर की सभी कॉलोनी, सड़क को रोशन करना है। सूर्या कंपनी को लाइट खरीदने का ऑर्डर नगर परिषद की ओर से पहले ही किया जा चुका है। लाइट की सप्लाई मिलते ही उन्हें शहर में डार्क स्पॉट पर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद अधिकारियों को शहरवासियों की ओर से लगातार सड़कों, कॉलोनियों और गलियों में अंधेरा रहने की शिकायतें मिल रही थी। इसी को देखते हुए लाइट का ऑर्डर दिया गया था। बता दें कि चार हजार लाइट इस साल पहले भी खरीदी गई थी। खरीदी गई सभी लाइट लग चुकी हैं। ऐसे में अब दो हजार लाइट खरीदी जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद ने सूर्या रोशनी कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। इस बार सभी लाइट 72 वॉट क्षमता की होंगी। इन लाइट पर 86 लाख रुपये खर्च होंगे। सूर्या कंपनी की ओर से सप्लाई ऑर्डर को स्वीकार कर लाइट तैयार की गई हैं। अब इन लाइट के निरीक्षण के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम आने वाले दिनों में लाइट की जांच कर लेगी। जांच पूरी होते ही इन कंपनी की ओर से लाइट की सप्लाई नगर परिषद को की जाएगी। लाइट मिलते ही शहर में अंधेरे में डूबी सड़कों, गलियों पर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह सारी प्रक्रिया दीवाली से पहले की जाएगी।



सूर्या कंपनी को दो हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने का ऑर्डर दिया गया था। अब इन लाइट की डिलीवरी से पहले जांच की जाएगी। इसके बाद सप्लाई होगी और उन्हें शहर में लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ल, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें