े-फोटो 55 : मुंडका केे पास टूटी सड़क।
बहादुरगढ। टिकरी बॉर्डर से नांगलोई तक की सड़क टूटी होने के कारण लोग लगातार दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं। इससे मेट्रो में भीड़ बढ़ रही है। बहादुरगढ़ के दैनिक यात्रियों ने एक्स पर लिखकर डीएमआरसी से मांग की है कि बहादुरगढ़-इंद्रलोक और कीर्ति नगर ग्रीन लाइन पर मेट्रो कोच की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि यात्री आसानी से यह सफर तय कर सकें। लोगों का कहना है कि मुंडका के पास सड़क पूरी तरह टूटी होने और नांगलोई फ्लाईओवर की मरम्मत होने के कारण एक हिस्सा बंद हो गया है। इसके कारण अपने वाहन से पीरागढ़ी तक का रास्ता ेतय करनेे में ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि ग्रीन लाइन पर चल रही मेट्रो को 6 से 8 डिब्बों के साथ संचालित करने के लिए दिल्ली मेट्रो व दिल्ली सरकार को एक्स के माध्यम से मांग की है। वैसे तो पिछले कई सालों से दिल्ली की प्रमुख लाइनों पर चलने वाली दिल्ली मेट्रो ट्रेन की सभी गाड़ियों को 6 से 8 डिब्बों के साथ संचालन किया जा रहा है, लेकिन कीर्ति नगर/इंद्रलोक-बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन पर अभी भी चार डिब्बों वाली गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। इस लाइन पर काफी संख्या में सवारी बढ़ चुकी है, मुंडका से टिकरी बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की हालत जर्जर अवस्था में होने के कारण लोग अपने वाहन की बजाय मेट्रो ट्रेन से आ जा रहे हैं। इससे सुबह-शाम चार डिब्बों की गाड़ी कीर्ति नगर, इंद्रलोक व होशियार सिंह स्टेशन से ही पूरी तरह फुल हो जाती है। यहां तक लोगों को एक-दो गाड़ी छोड़नी पड़ जाती है। नांगलोई के एक तरफ के फ्लाईओवर की मरम्मत के कारण बंद किए जाने पर दिल्ली मेट्रो में और भीड़ बढ़ने की संभावना है। दिल्ली रोहतक दैनिक रेल समिति ने दिल्ली मेट्रो व दिल्ली सरकार से मांग की है कि ग्रीन लाइन पर चल रही ट्रेन को भी छह डिब्बों के साथ संचालित किया जाए।
े-फोटो 55 : मुंडका केे पास टूटी सड़क।