फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर परिषद ने करवाई स्कूलों के बाहर नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आखिरकार नगर परिषद ने बीकानेर चौक के पास बने सरकारी स्कूलों के बाहर बने नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया। नाले साफ न होने की वजह से पास के मतदान केंद्रों पर जाने वाले मतदाताओं को परेशानी होने की संभावना थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 24 मई के अंक में बीकानेर चौक पर बूथों के सामने खड़ा नाले का गंदा पानी, एक मॉडल बूथ भी शामिल शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि बीकानेर चौक के पास बने बूथों के बाहर नाले का गंदा पानी जमा है और 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में मतदान के दिन भी बूथों के बाहर गंदा पानी जमा होगा तो मतदाता अंदर कैसे जाएंगे। प्रशासन की तरफ से पास में ही एक बूथ को माॅडल बूथ भी बनाया है। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को नगर परिषद के कर्मचारी शाम को सफाई में जुट गए ताकि 25 मई को मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें