फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शॉर्ट सर्किट से जली निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी, डेढ़ माह पूर्व ही नगर निगम को मिली थी नई गाड

विज्ञापन
07...रोहतक में एलिवेटेड रोड पर जलकर ढांचा बनी नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की कचरा उठाने वाली नई गाड़ी में वीरवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते जलकर नष्ट हो गई। यह गाड़ी एलिवेटेड रोड से कचरा उठाकर ले जा रही थी। यह गाड़ी करीब डेढ़ माह पूर्व ही निगम को मिली थी।
चालक प्रमोद ने बताया कि वह परिचालक अंश के साथ आठ वार्ड के उत्तम नगर से वीरवार सुबह कचरा उठाकर चला था। इसे कचरा एसटीपी में पहुंचाना था। रास्ते में एलिवेटेड रोड पर पार्किंग के पास गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह देखते ही दोनों ने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

पार्किंग कर्मचारी अमन ने बताया कि गाड़ी में आग देख आसपास के लोगों ने वहां रखे कैंपर के पानी से बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके चलते दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से गाड़ी बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन


दो दिन पहले शहर के डी पार्क के पास भी एक कार में शॉर्ट सर्किट आग लग गई थी। इस हादसे में कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

07...रोहतक में एलिवेटेड रोड पर जलकर ढांचा बनी नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें