फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम की वित्त समिति रहेगी अधूरी, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर एजेंडे में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम सदन की 14 उप समितियों के चयन के लिए 10 अगस्त को जिला विकास भवन में बैठक होगी। बैठक में सबसे अहम वित्त एवं काॅन्ट्रेक्ट समिति का चयन अधूरा रहेगा क्योंकि कमेटी में नगर निगम एक्ट के सेक्शन 40 के तहत सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का शामिल होना अनिवार्य है लेकिन निगम के एजेंडे में चयन अभी शामिल नहीं है।
विज्ञापन

केवल दो पार्षदों को सदस्यों के तौर पर शामिल किया जाएगा। वहीं निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा का कहना है कि मुख्यालय से नियमों को लेकर स्पष्ट कर दिया गया है कि बाद में भी सीनियर व डिप्टी मेयर को शामिल कर लिया जाएगा।
साल 2024 में प्रदेश में आठ निगमों के चुनाव हुए थे। इसमें रोहतक नगर निगम भी शामिल था। नियमों के तहत तीन माह के अंदर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन करना होता है। विशेष परिस्थिति में चयन टाला जा सकता है। मानसेर नगर निगम के सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन

पानीपत व यमुनानगर का 11 अगस्त को चुनाव होना है। रोहतक नगर निगम के सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है। केवल 10 अगस्त को निगम के सदन की 14 उप-समितियों के चुनाव के लिए बैठक की तिथि तय कर रखी है। इसमें वित्त के अलावा सफाई, टैक्स, सुंदरीकरण, सड़क व सीवर से जुड़ी समितियां हैं।

तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ
नगर निगम की ओर से सेक्टर 21 स्थित महाराजा अग्रसेन कम्युनिटी सेंटर में विशेष कार्यक्रम हुआ जहां मनोनित पार्षद रमेश बोहर, अशोक वर्मा और अनीता गर्ग को शपथ दिलवाई गई। अब तीनों पार्षद 10 अगस्त की बैठक में भाग ले सकेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, अजय बंसल, पार्षद सुरेश किराड़, मंजू सैनी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें