फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम आज से अतिक्रमण के खिलाफ करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम सोमवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसको लेकर निगम की ओर से टीमें गठित कर दी गई हैं। ये टीमें बाजारों का निरीक्षण कर रही हैं। यह काम रोजाना किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने शनिवार को किला रोड एवं रेलवे रोड क्षेत्र में निरीक्षण कर अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी थी। ऐसे में अब अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो टीम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा सभी मार्केट एवं मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम यह कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम की टीम उसे हटाएगी। सामान जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें