फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम घर-घर जाकर बताएगा प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के फायदे

Tue, 20 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के लिए लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए घर-घर जाकर प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के फायदे बताएगा। सोमवार को निगम आयुक्त डॉक्टर आनंद शर्मा ने अधिकारियों की बैठक में हिदायत दी कि गठित 25 टीमों से हर रोज रिपोर्ट ली जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। आम लोगों को बताएं कि भविष्य में संपत्ति के मालिकाना हक संबंधित समस्याओं से बचने के लिए प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसके बाद दूसरा व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। क्लर्क व बेलदारों की टीम हर रोज शहर में जाकर अधिकारियों को रिपोर्ट देंगी। आखिर कितने लोगों से प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करवाई गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें