कसाईवाला चौक से अतिक्रमण हटवाती नगर की टीम। विज्ञप्ति
नगर निगम की तरफ से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम टीम ने कसाई वाला चौक व चमेली मार्केट में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। निगम टीम ने पुरानी चमेली मार्केट, कसाईवाला चौक व मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फ्लैक्स बोर्ड, तख्त, टेबल आदि सामान जब्त किया गया। निगम टीम ने मुख्य मार्गों से होर्डिंग्स, फ्लैक्स, पोस्टर उतारे। उन्होंने कहा कि शहर में सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थानों, मार्केट एरिया, पुल के नीचे, मुख्य मार्गों के साथ लगती दीवारों पर होर्डिंग्स, फ्लैक्स, पोस्टर न लगाए। यदि किसी की तरफ से लगाए गए हैं तो वे उसे तुरंत हटा लें। निगम टीम में अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण लाल, संदीप राठी मौजूद रहे।