फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम चुनाव... मतदाता सूची को लेकर अपील का आज आखिरी दिन

Wed, 08 Jan 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07सीटीके05...जाट कॉलेज में ईवीएम मशीन की जांच करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची में त्रुटियों को लेकर दी शिकायत का निवारण न होने पर बुधवार शाम 5 बजे तक डीसी के पास अपील की जा सकती है। इसके बाद डीसी सुनवाई करके 15 जनवरी तक निर्णय लेंगे। उधर, नगर निगम की ओर से सीआर बीएड कॉलेज में मंगलवार को मॉकड्रिल करवाई गई। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो व बीएसपी के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर ईवीएम की प्रक्रिया समझी।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा के बाद अब राज्य चुनाव आयोग निकाय चुनाव को लेकर कभी भी कार्यक्रम जारी कर सकता है। पहले चरण में कलानौर नगर पालिका के चुनाव होने हैं, जबकि दूसरे चरण में नगर निगम रोहतक का चुनाव तय है। निगम चुनाव की तैयारियां जारी हैं। नई वार्डबंदी के बाद वार्ड आरक्षित करने का कार्य पूरा हो चुका है, साथ ही मेयर का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया जा चुका है। मतदाता सूची संशोधित करने के लिए 31 दिसंबर तक आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। 57 लोगों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए नोडल अधिकारी ने 54 त्रुटियों को दूर करने के आदेश दिए थे। तीन शिकायत रद्द कर दी गई थीं। अब बचे शिकायतकर्ता बुधवार शाम तक डीसी के सामने अपील कर सकते हैं।
35 ईवीएम मिलीं खराब, दूसरे चरण की जांच बाद में

सीआर बीएड कॉलेज में 1286 ईवीएम की जांच की गई, जिसमें से 35 ईवीएम जांच में खराब मिलीं। उनको अलग करके राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉकड्रिल करवाई गई। अगले चरण में आदेश आने पर ईवीएम की जांच की जाएगी। अभी नगर निगम चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है, लेकिन नगर निगम चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, डीएमसी नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें