फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वादों पर खरा नहीं उतरा नगर निगम, साफ नहीं हुए शहर के नाले

Fri, 28 Jun 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है, वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम अभी तक शहर के सभी नालों की सफाई नहीं कर सका है। अधिकारियों ने 30 जून तक नालों की सफाई का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 26 जून को अधिकारियों संग बैठक में साफ हिदायत दी थी कि शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। वीरवार को एसडीएम आशीष कुमार ने नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा भी लिया था।
विज्ञापन

हर साल बारिश के मौसम में शहर के अंदर जलभराव होता है। पिछले साल स्थिति ज्यादा खराब थी। सियासी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करके अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन परेशानी आम आदमी को होती है। चुनावी साल 2024 में शहर के लोगों को उम्मीद है कि शासन व प्रशासन पानी निकासी के ऐसे प्रबंध करेगा कि जलभराव नहीं होगा। पिछले साल गोहाना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी, महाबीर कॉलोनी, गुरुनानकपुरा, सेक्टर एक, दो, तीन, छोटूराम चौक से नारायण कांप्लैक्स, छोटूराम चौक से गोहाना अड्डा, माल गोदाम रोड, माता दरवाजा चौक के नजदीक बुस्टर के साथ, इंदिरा कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी, शास्त्री नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एकता कॉलोनी व दूसरे इलाकों में पानी भर गया था। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने की कॉलोनियाें में तो कई दिन तक पानी नहीं निकला था।
....
12 दिन पहले किया 49 लाख का टेंडर, मानसून सिर पर
नगर निगम की तरफ से 18 जून को 49 लाख रुपये में शहर के प्रमुख 40 नालों की सफाई का ठेका दिया गया था। टेंडर के अंदर निगम ने नालों की सफाई के लिए एक माह का समय दिया था, लेकिन दावा किया था कि 30 जून तक नाले साफ हो जाएंगे। हकीकत में ऐसा नहीं हो सका। शुक्रवार को अधिकारियों की नाक के नीचे लघुसचिवालय के चारों तरफ, जिला विकास भवन के सामने, पालिका बाजार के सामने छोटूराम चौक से गोहाना अड्डा की तरफ जाने वाले रोड व झज्जर मोड़ के पास नालों में कचरा भरा हुआ था जबकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि रोहतक में भी 30 जून को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

....
एसडीएम से सीधी बात :::
सवाल : क्या अबकी बार भी बारिश में शहर की सड़कें डूब जाएंगी?
जवाब : जल निकासी के प्रबंधों का जाजया लिया है। प्रबंध संतोषजनक हैं। जलभराव नहीं होने देंगे।
सवाल : नए कदम क्या उठाए गए?
जवाब : कच्चा बेरी रोड फाटक के पास डिस्पोजल की पांच मोटर बदलकर नई लगाई गई हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के डिस्पोजल की भी मोटर बदली हैं। अप्पू घर के तालाब की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई है। दो फीट तक मिट्टी निकाली गई है।
विज्ञापन

सवाल : पीरबोधी से महावीर कॉलोनी तक की जल निकासी लाइन का काम अब तक पूरा नहीं ?
जवाब : लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। सीवर के कनेक्शन भी दे दिए हैं। एक बारिश के बाद मिट्टी भी समतल कर दी जाएगी।
सवाल : जगह-जगह अब भी नालों में कचरा भरा हुआ है। टीबी अस्पताल के पास नाले से कचरा निकाल कर सड़क पर ही छोड़ दिया, ऐसा क्यों?
जवाब : नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी है। जल्द कचरा उठवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें