फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : अब ऑनलाइन कटेंगे चालान, टैक्स ब्रांच में 500 फाइल मिलीं पेंडिंग

विज्ञापन
30 : नगर निगम आयुक्त टैक्स ब्रांच के अधिकारियों की बैठक लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की ओर से अब शहर में चालान ऑनलाइन काटे जाएंगे। किसी तरह का कैश नहीं लिया जाएगा। इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी। साथ ही, निगम आयुक्त ने बुधवार को टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को पेंडिंग 500 फाइलों को जल्द दूर करने की हिदायत दी। निगम की तरफ से गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने, कचरा डालने, नियम तोड़कर बैनर व पोस्टर लगाने व कचरे में आग लगाने पर और सड़क पर मलबा डालने पर चालान काटा जाता है।
अब तक निगम की टीम चालान काटकर रसीद उपलब्ध कराती थी। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि अब चालान प्रक्रिया को कैशलेस कर दिया है। इसके लिए निजी बैंक से पांच पीओएस मशीन ली गई हैं। इससे चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स ब्रांच के कागजात की आयुक्त ने की समीक्षा
निगम आयुक्त ने बुधवार को टैक्स ब्रांच के कामकाज की समीक्षा की। जांच में ऑन व ऑफलाइन 500 फाइलें पेंडिंग मिलीं। आयुक्त ने डीएमसी व दूसरे अधिकारियों को हिदायत दी कि पेंडिंग फाइलों की संख्या और कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें