40 रोहतक में शुक्रवार को शौचालयों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा। स्रो
रोहतक। नगर निगम आयुक्त डा. आनंद शर्मा ने शुक्रवार को शहर के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। जांच में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। आयुक्त ने शौरी मार्केट में बने शौचालय के बाहर दुकानदारों की मांग पर शेड लगाने की निगमकर्मियों को हिदायत दी।
निगम आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार को मानसरोवर पार्क में बने शौचालयों की सफाई व्यवस्था को देखा गया। इसके बाद छोटूराम चौक व शौरी मार्केट में बने शौचालयों का जायजा लिया।
सफाई ब्रांच के अधिकारियों को को निर्देश दिए कि शौचालयों में नियमित सफाई व पानी की उपलब्धता बनी रहनी चाहिए। शौरी मार्केट में दुकानदारों ने बाजार में बने यूरिनल के आगे शेड लगाने की मांग की।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। प्रतिदिन हजारों नागरिकों का बाजार में आवागमन रहेगा, इसलिए सभी सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।