फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर पालिका व फायर कर्मचारियों ने किया 6 अगस्त से हड़ताल का एलान

विज्ञापन
23-रोहतक में हुई नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक में हड़ताल का ऐलान करते नगर
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सरकार और कर्मचारियों के बीच गत 13 मई को हुए समझौते की शर्तें पूरी न करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल करने का एलान कर दिया। शुक्रवार को रोहतक के पुराना बस स्टैंड के पास नगर पालिका व फायर कर्मचारियों ने जिलास्तरीय रैली कर आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने समझौते को लागू करने में लगातार की जा रही देरी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला ग्राउंड पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी सेंटर में जिलास्तरीय रैली की गई।
विज्ञापन

नगर निगम रोहतक सहित महम, सांपला, कलानौर के पालिका एवं फायर कर्मचारियों ने भागीदारी की। शास्त्री ने कहा कि समझौते की शर्तें लागू न होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। चेतावनी दी कि अगर 5 अगस्त तक समझौते के अनुरूप सभी आदेश जारी नहीं किए गए तो 6, 7 व 8 अगस्त की घोषित राज्यव्यापी हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

रैली की अध्यक्षता नगर निगम रोहतक के प्रधान शंभू टांक ने की जबकि मंच संचालन राकेश चावरिया ने किया। रैली को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कर्मवीर, प्रकाश चंद्र, फायर के नेता सोनू, अरुण व नगर निगम के नेता राजपाल टांक, रवि चड्ढा, राजू सौदा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें