बेरी। पाना बैठान स्थित जयराम आश्रम के साथ युवा सोच नया जोश क्लब बेरी की तरफ से होली के अवसर पर दूसरी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में पुरुषों की दौड़ में 5 से 56 वर्ष और महिलाओं की दौड़ में 20 से लेकर 61 वर्ष से ऊपर तक की महिलाओं ने भाग लिया।
महिलाओं की मटका दौड़ भी करवाई गई। मटका दौड़ में मुनेश, कमलेश द्वितीय, बिमला व रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों की दौड़ में अनुज प्रथम, रजत द्वितीय, हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11 से 15 वर्ष के बच्चों की दौड़ में यश प्रथम, योगेश द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 16 से 25 वर्ष में कार्तिक प्रथम, हिमांशु द्वितीय व आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 56 से 65 वर्ष में भूप सिंह प्रथम, अनूप द्वितीय व अजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की दौड़ में 20 से 30 वर्ष में मोनिका प्रथम, नीलम द्वितीय व मुनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजीत कादयान ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्लब की तरफ से खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विजेताओं को क्लब की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।