झज्जर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की हरियाणा शाखा पंचकूला द्वारा लक्ष्मी भवन धर्मशाला में 18 से 22 तक राज्य स्तरीय आपदा मित्र डिजास्टर रिस्पांस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
इसमें झज्जर जिले से लेक्चरर कंचन, सतपाल, हेमंत, अजय एवं संदीप ने उपायुक्त शक्ति सिंह एवं रेडक्रास सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन में भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि अंबाला मंडल उपायुक्त रेणु फुलिया, उपायुक्त सुशील सारवान, हरियाणा राज्य रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता एवं हरियाणा राज्य रेडक्रॉस के महासचिव मुकेश अग्रवाल द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। झज्जर के सचिव विकास कुमार ने बताया कि 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान झज्जर के स्वयंसेवकों को रेडक्रॉस सोसाइटी का आपदा वीर बनाया गया है, जिनकी सेवाएं किसी भी आपदा के समय जिला में ली जा सकती हैं ताकि आपदा के समय अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सकें। उन्होंने बताया कि आपदा में तुरंत सहायता सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है, इसलिए रेडक्रॉस की ओर से आपदा वीर तैयार बनाए जा रहे हैं।