फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परिवार मिलन में गूंजे मुकेश के सदाबहार गीत

Mon, 27 Oct 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26जेएनडी14: गायन प्रस्तुति देते हुए गायक सचिन शर्मा। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। मुकेश यादगार समिति की ओर से परिवार मिलन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने महान पार्श्व गायक मुकेश के सदाबहार गीतों से माहौल को सुरमयी बना दिया। समिति के प्रवक्ता गौतम गर्ग ने बताया कि गीतों की श्रृंखला में सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अवधेश शर्मा, डॉ. एसके सिंगला, सचिन शर्मा, गौतम गर्ग, डॉ. विश्वेंद्र भार्गव, डॉ. भूप सिंह और संजय चौधरी ने गीतों की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा द्वारा उनके पीजीटी पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में मिष्ठान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रधान अवधेश शर्मा, सुदर्शन सिंगला, सतबीर शर्मा, अमरजीत मधोक, सुनीता नारंग, मांगे राम, सुरेश मित्तल, सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें