फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 200 मरीजों की हुई नेत्र जांच

Mon, 27 Oct 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26जेएनडी15: ​शिविर में समाजसेवी राजन चिल्लाना व चिकित्सक जरूरतमंदों को दवाई देते हुए। स्रोत : स
विज्ञापन
जींद। ड्रीम लाइफ वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से विश्वकर्मा धर्मशाला नरवाना रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य नेत्र जांच शिविर डायरेक्टर रीटा धीमान व युद्धपाल सहरावत की अध्यक्षता में लगाया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल सोढ़ी व विनोद कुमार, सुरेंद्र सैनी ने लगभग 200 तक मरीजों की जांच की। इसमें चश्मा व दवाई का निशुल्क वितरण किया गया। यह शिविर समाजसेवी राजन चिल्लाना के जन्मदिन पर लगाया गया। डायरेक्टर रीटा धीमान ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं व बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के जयंती मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र धवन, बलराज पांचाल, कृष्णा रेड्डी, पार्षद सुनील नायक, विजय कुमार, राजेश, रामकुमार धीमान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें