फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा का शेड्यूल तय किया और पेपर बनाना भूले अधिकारी

Thu, 17 Mar 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमडीयू में परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस बार गड़बड़ी एमफिल की परीक्षा में हुई है। बुधवार दोपहर को एमफिल अंग्रेजी के रि-अपीयर छात्रों की क्रिटिकल थ्योरी की परीक्षा थी। लेकिन उन्हें रेगुलर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का पेपर थमा दिया गया। गलत पेपर दिए जाने की वजह से नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और जमकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी. एस. सिंधु से मिलकर दोबारा से पेपर कराए जाने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मायूस लौट रहे परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी एवं विदेशी विभाग ने ही परीक्षा का शेड्यूल तय किया था और विभाग ही पेपर बनाना भूल गया है।
विज्ञापन


जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
लापरवाही को लेकर जब जिम्मेदार अधिकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु और अंग्रेजी एवं विदेशी विभाग की अध्यक्ष पूनम दत्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


अभी मामला संज्ञान में नहीं
अभी यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। लेकिन, इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी। 
- बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति, एमडीयू रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें