फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सैनी का बीरेंद्र पर हमला, कहा सीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा

Tue, 19 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रोहतक
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : file photo
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से हमला करने वाले सांसद राजकुमार सैनी और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह में फिर जंग छिड़ती दिख रही है। क्योंकि सांसद सैनी ने बीरेंद्र सिंह पर फिर हमला बोला है। एक निजी चैनल के मुताबिक राजकुमार सैनी ने कहा कि बीरेंद्र सिंह सीएम बनने का सपना देखते रहते है, लेकिन उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है और उनके अरमान आंसुओं में बह जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव को लेकर भी सांसद सैनी कड़ी टिप्पणी की। कहा कि हरियाणा में आंदोलन से देश में एक गलत रास्ता पड़ गया है। कहा कि अगर यह आग नहीं बुझाई गई तो अभी प्रदेश जला, आगे देश जलेगा। उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि अगर ताकतें गरीबों का हक छीनती रही तो गृह युद्ध जैसे हालात होंगे। देश में लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाएंगे। इसलिए देश में प्रजातंत्र बचाने की चिंता की जाए। इस तरह सांसद सैनी के बीरेंद्र सिंह व आरक्षण पर बयानबाजी से यह जंग आगे बढ़ती दिख रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें