फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते साइबर क्राइम का सांसद ने उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में साइबर क्राइम को लेकर सख्त कानून बनाने व सजा के प्रावधान की मांग को लेकर वीरवार को रोहतक के भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि आज विभिन्न प्रकार के एप के माध्यम से साइबर क्राइम बढ़ रहा है। हर रोज निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौरान आमजन धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है। इससे उनकी मेहनत की कमाई कुछ ही पल में उड़ा ली जाती है। सरकार को इसके लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। वहीं, उन्होंने डिजिटल इंडिया की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री व संचार मंत्री को बधाई दी और कहा कि आज देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है और वर्तमान युवा पीढ़ी इसका जीवंत उदाहरण है। डिजिटल इंडिया से अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आज विभिन्न प्रकार के एप जैसे पेटीएम, फोन पे, गूगल-पे आदि के अपडेशन के दौरान स्कैनिंग ऑफ कोड से डिजिटल ऑनलाइन व नेट बैकिंग से निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में आम जनता धोखाधड़ी का शिकार हो रही है। सांसद द्वारा लोकसभा में उठाए गए इस मामले को लेकर स्पीकर ने सांसद की बात पर कहा कि मुद्दा गंभीर है और गृहमंत्री इस ओर ध्यान दें। रोहतक पहुंचे सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज डिजिटल इंडिया को लेकर देश आगे बढ़ रहा है और इसके परिणाम भी अच्छे आए हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए उन्होंने संसद में अपनी बात रखी है और इसके लिए सख्त कानून की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले पांच साल सरकार ने पूरी ईमानदारी से काम किया और आगे भी ईमानदारी के साथ ही काम कर रही है। सरकार अपराध रोकने को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें