42-नेपाल की राजधानी काठमांडू में एवरेस्ट शिखर सम्मेलन-2026 में पर्वतारोही सचिन कुमार को सम्मानि
- फोटो : Archive
रोहतक। खरक जाटान गांव निवासी एवं चंडीगढ़ पुलिस के जवान अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सचिन कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एवरेस्ट शिखर सम्मेलन 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मेलन में 28 देशों के 178 एवरेस्ट विजेता, पर्वतारोही और विशेषज्ञ शामिल हुए।
कार्यक्रम में नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क राज पौडेल सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन में पर्वतारोहण सुरक्षा, हिमालय संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पर्वतीय पर्यटन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
सचिन कुमार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को एक ही अभियान में फतह करने वाले क्षेत्र के पहले पर्वतारोही हैं। संवाद