फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी व भारत स्काउट एंड गाइड के बीच हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी अस्थल बोहर में हरियाणा स्टेट भारत स्काउट एंड गाइड चंडीगढ़ व बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बीच मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (एमओयू) साइन किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ) एचएल वर्मा ने स्काउट के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि यूनिवर्सिटी के छात्र व छात्राएं स्काउटिंग के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइडिंग का उद्देश्य चरित्र का गठन है। ध्वनि स्वास्थ्य की आदतों का निर्माण, हस्तकला में प्रशिक्षण और उपयोगी कौशल प्राप्त करना व कुशलता से सेवा की एक उचित भावना की खेती है। इस लक्ष्य का पीछा करने से लडक़े और लड़कियों में अच्छी नागरिकता का विकास होता है।
प्रोफेसर (डॉ) आरके गुप्ता, कुलपति अग्रसेन यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश कम स्टेट कमिश्नर रेंजर रोवर्स हरियाणा, असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर हरिओम शर्मा और स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एलएस वर्मा व अन्य रेंजर और रोवर्स के अधिकारियों ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में छात्रों को स्काउटिंग के महत्व तथा छात्र जीवन में स्काउटिंग से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर देश का आदर्श नागरिक बनने पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइडिंग का उद्देश्य चरित्र का गठन है। ध्वनि स्वास्थ्य की आदतों का निर्माण, हस्तकला में प्रशिक्षण और उपयोगी कौशल प्राप्त करना व कुशलता से सेवा की एक उचित भावना की खेती है। इस लक्ष्य का पीछा करने से लडक़े व लड़कियों में अच्छी नागरिकता का विकास होता है। स्काउट एवं गाइड एक स्वयंसेवी विश्वव्यापी आंदोलन है। इसका प्रमुख उद्देश्य मानवजाति की सेवा तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए सदैव तैयार रहना है। स्काउट संबंधी गतिविधियां छात्र व छात्राओं के शारीरिक विकास, मानसिक विकास, सामाजिक विकास, आध्यात्मिक विकास तथा भावनात्मक विकास में सहायता प्रदान करती हैं। इस मौके पर बलराज आर्य, सुशील बाला, डॉ. सुनील मेहरा, मंजू देवी, मनोज कुमार वर्मा, नवीन कपिल, डॉ. सुधीर मलिक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें