गन्नौर। गांव पांची जाटान के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार घायल हो गया। घसौली गांव के सतीश ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह 4 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक पर पानीपत स्थित किराने दुकान पर जा रहे थे। वह हर्ष पब्लिक स्कूल से कुछ आगे पहुंचे तो ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।