रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में संचालित यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में साॅफ्ट स्किल्ज एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम का प्रथम बैच प्रारंभ किया गया।एनसीसी हेडक्वार्टर, रोहतक के कमांडर ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने प्रोग्राम में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने निजी अनुभवों से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ देश सेवा एवं समाज सेवा में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग की अध्यक्ष प्रो. शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में व्यक्तित्व विकास की महता से अवगत कराया और उन्हें व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने प्रोग्राम में विद्यार्थियों के कम्युनिकेश स्किल्ज, पर्सनलिटी डेवलपमेंट, मॉरल वैल्यूज, टाइम मैनेजमेंट, मैनेरिज्म एंड एटिकेट्स व साक्षात्कार कौशल पर विशेष फोकस करने पर जोर दिया