फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Rohtak: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, देर रात हुआ हादसा

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

देर रात जींद व हिसार बाईपास लिंक रोड पर सतलोक आश्रम के पास हादसा हुआ है। मदीना निवासी जयदीप और नरेंद्र के तौर पर मृतकों की पहचान हुई है। कार चालक मौके से फरार है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जींद व हिसार रोड को लिंक करने वाले बाईपास पर कार की टक्कर से मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महम चौबीसी के गांव मदीना निवासी जयदीप व नरेंद्र के तौर पर हुई। बहुअकबरपुर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हिसार व जींद रोड आउटर बाईपास को लिंक रोड मिलता है। लिंक रोड के ऊपर सिंहपुरा स्थित सतलोक आश्रम के नजदीक कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक कार के नीचे फंस गया, जबकि दूसरा चौक पर ही घायल हो गया। कार चालक कार को सतलोक आश्रम की तरफ भगा कर ले गया। थोड़ी दूर चलने के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि एक मृतक प्राइवेट बस की ड्राइविंग करता था, जबकि दूसरा रोहतक शहर में काम करता था। दोनों शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया दिया है। कार को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को परिजनों के बयान दर्ज कर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें