रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को उद्यमिता एवं कौशल विकास पर कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। एमएसएमई संस्थान रोहतक के प्रबंधक आरके सिंह मुख्य अतिथि रहे और प्राचार्य शमशेर सिंह हुड्डा ने अध्यक्षता की। आरके सिंह ने छात्राओं को आधुनिक कौशल सीखने और स्वरोजगार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। सरकारी नौकरियां सीमित हैं, स्वरोजगार बेहतर विकल्प है। उन्होंने पीएम मुद्रा और पीएमईजीपी जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य शमशेर सिंह हुड्डा ने छात्राओं से अपने उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया। उद्यमिता विकास क्लब की संयोजिका सोनिया और प्लेसमेंट सेल की संयोजिका पूजा ने आयोजन में सहयोग दिया। संवाद