फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खुशी ने राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन में जीता पुरस्कार

Wed, 02 Sep 2026 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14-राजकीय महिला महाविद्यालय की खुशी को सम्मानित करते प्राचार्य प्रो शमशेर सिंह व अन्य। स्रोत: क
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी ने साइंस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसके लिए छात्रा को 4,500 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। खुशी ने अपने प्रभावशाली लेखन, विषय की स्पष्ट समझ एवं विचारों की प्रभावी अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इस गतिविधि के सफल आयोजन में डॉ. रेनू बुधवार एवं डॉ. मंजू छिकारा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। प्राचार्य शमशेर हुड्डा ने छात्रा खुशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें