26जेएनडी01-राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी
जींद। राजकीय महाविद्यालय की नशा मुक्त अभियान समिति ने महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान और नशा मुक्ति रैली निकाली। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के नेतृत्व में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मालिक ने कहा कि नारकोटिक्स विभाग द्वारा ऑनलाइन शपथ ग्रहण एवं ई सर्टिफिकेट प्राप्त करने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन नैन, रणधीर और डॉ. राम कुमार भी मौजूद रहे। संवाद