फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: `1.30 करोड़ लेकर पहुंचा दोस्त के घर लालची साथियों ने हत्या कर गाड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संभल/रोहतक। 1.30 करोड़ रुपये नकद देखकर मुरादाबाद निवासी दोस्त सुमित ने सांपला के भैंसरू खुर्द निवासी अजय (27) की गोली मारकर हत्या कर दी और मुरादाबाद के जंगल में तीन फीट गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। सांपला पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अजय का कंकालनुमा शव बरामद किया है।

सांपला थाना पुलिस बुधवार को मजिस्ट्रेट और तीन डाॅक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और अभियुक्तों की निशानदेही पर खोदाई कराकर शव निकाला। पुलिस ने खोपड़ी और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव भैंसरू खुर्द निवासी अजय ने तीन अप्रैल को अपनी पैतृक जमीन 1.30 करोड़ रुपये में बेची थी। रकम लेकर वह मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव पहाड़पुर निवासी दोस्त सुमित के घर गया था। इतने रुपये देखकर सुमित के मन में लालच आ गया। उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अजय की गोली मारकर हत्या कर दी और शव खेड़ाखास के जंगल में दबा दिया।

आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी कार व मोबाइल फोन उसी के गांव के पास जंगल में छोड़ आए थे। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने बिलारी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अजय के दोस्त सुमित चौधरी और भूपेंद्र उर्फ बुद्धा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की दोपहर थाना सांपला पुलिस दोनों हत्यारोपियों को लेकर थाना बनियाठेर पहुंची।

यहां से मजिस्ट्रेट और तीन डॉक्टरों के पैनल की टीम के साथ चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव खेड़ाखास गई और हत्यारोपियों की बताई जगह की खोदाई कराकर भैंसरू खुर्द के अजय की खोपड़ी और कंकाल निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डॉक्टरों की टीम में डाॅ. विवेक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, डॉ. फैसल व सोमशेखर शर्मा गजरौला मेडिकल कॉलेज, सीएचसी चंदौसी सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह, डॉ. मनोज सिंह समेत नायब तहसीलदार सत्येंद्र तिसंह, थाना प्रभारी मेघपाल सिंह, थाना सांपला के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, एसआई महेंद्र सिंह आदि थे।

चार अप्रैल को मुरादाबाद से आते समय गाड़ी में ही कर दी थी हत्या
पुुलिस ने बताया कि 4 अप्रैल को सुमित अजय को अन्य साथियों के साथ मुरादाबाद ले गया, जहां सभी एक होटल में रुके थे। मुरादाबाद से लौटते समय गाड़ी में ही अजय के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसी रात खेड़ाखास के जंगल में शव दबा दिया था।

दिल्ली में अजय से हुई थी मुलाकात

गांव पहाड़पुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद निवासी हत्यारोपी सुमित चौधरी वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर दिल्ली चला गया था। दिल्ली में उसकी अजय से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सुमित 2017 तक अजय के घर पर ठहरा था। 2025 में होली के आसपास अजय सुमित के पास गांव पहाड़पुर आया था और करीब सवा महीने रहा था, जिससे अजय की अन्य हत्यारोपियों से भी दोस्ती हो गई थी।
हत्या की धाराओं में चलेगा केस, आज होगा पोस्टमार्टम

अजय की गुमशुदगी के साथ अब हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। साथ साक्ष्य खत्म करने का भी मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस हत्या के मामले की ही विवेचना करेगी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम कराने के लिए पीजीआई में रखवाया है। वहीं, कंकाल का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

हत्यारोपी दोस्तों का मिला पांच दिन का रिमांड
रोहतक। भैंसरू खुर्द के लापता अजय की उसी के दोस्त सुमित और भूपेंद्र ने मुरादाबाद में गंगा किनारे स्थित ब्रजघाट पर गोली मारकर हत्या की थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है।

अजय के भाई योगेश ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। योगेश ने बताया कि दादा ने अजय और उसके नाम एक-एक एकड़ जमीन नाम कर दी थी। अजय अविवाहित था और उसने अपनी जमीन बेच दी थी।
विज्ञापन


3 अप्रैल को अजय को आखिरी बार घर पर देखा गया था, इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं थी। कई दिन तक जब वह परिजन को नहीं दिखा तो उन्होंने तलाश शुरू की। योगेश ने बताया कि गांव के लोगों ने सूचना दी कि अजय ने एक एकड़ जमीन 1.30 करोड़ रुपये में बेच दी थी और रुपये लेकर कहीं घूमने गया है, लेकिन कई दिन तक सुराग नहीं लगा तो 28 अप्रैल को योगेश ने भाई अजय की गुमशुदगी सांपला थाने में दर्ज कराई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें