संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अहोई अष्टमी का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रख और संतान के स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की। वहीं, दूसरी ओर शहर के धार्मिक स्थलों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शहर के गोकर्ण तालाब स्थित बाबा लक्ष्मण पुरी डेरा पर अहोई अष्टमी का त्योहार श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जूना अखाड़ा के उपाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उनके जीवन की रक्षा के लिए रखा जाता है।
यह व्रत कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है जिसमें माताएं देवी पार्वती के अहोई देवी स्वरूप की पूजा करती हैं और अपनी संतान की खुशहाली की कामना करती हैं। डेरा परिसर में प्रसाद वितरण भी किया गया।
गोहना अड्डा स्थित माता मंदिर व गांधी कैंप स्थित शिव मंदिर परिसर में भी यह पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। अहोई अष्टमी त्योहार के चलते बाजारों में भी खूब चहल-पहल बनी रही।
फ्रेंड्स किटी ग्रुप की महिलाओं ने किया पूजन
विजयनगर नीलकंठ विहार फ्रेंड्स किटी ग्रुप की महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी का पूजन किया। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह बना रहा।
42 गोकर्ण तालाब स्थित बाबा लक्ष्मण पुरी डेरा परिसर में अहोई अष्टमी त्योहार के अवसर पर प्रसाद