फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कादयान खाप ने 101 प्रतिभाशाली युवाओं का किया सम्मान

Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बेरी पाना चुल्याण में स्थित जाट धर्मशाला में कादयान खाप की ओर से कार्यक्रम मे सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
बेरी। बेरी पाना चुल्याण में स्थित जाट धर्मशाला में कादयान खाप द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का कादयान खाप की तरफ से सम्मान किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में हरियाणा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सतबीर कादयान ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतिभाशाली युवाओं को पुरस्कृत करते सतबीर कादयान ने कहा कि युवा देश कि रीढ़ कि हड्डी होते हैं। युवा वर्ग ही समाज में एक नई चेतना, जागृति उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा कि भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर मंच संचालन डाॅ. अजय कादयान ने किया। कादयान खाप के प्रधान राजपाल सिंह बाघपुर ने बताया कि आज हमने विभिन्न गांव के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लग्न एवं कठोर परिश्रम से पुरी दुनिया में अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। हमारा आगे भी इसी प्रकार कार्यक्रम कर युवाओं को सम्मानित करते रहने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा आज इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए दानी सज्जनों ने दिल खोलकर दान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस देश में शिक्षा और चिकित्सा को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाएगा। उस देश कि उन्नति और प्रगति को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज खास कर युवा वर्ग नशाखोरी की तरफ ज्यादा अग्रसर हो रहा है। खाप प्रतिनिधि होने के नाते में लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि समाज में व्याप्त नशाखोरी तथा अन्य जघन्य अपराधों को रोकने का हम सबका प्रयास रहेगा। इससे समाज में सकारात्मक सोच के साथ परिवर्तन हो और हमारे क्षेत्र के युवा प्रगति करें और आगे बढ़े। कादयान खाप ने जो प्रतिभाशाली कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे, उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके मॉ. हरज्ञान, उमराव बेरी, राजीव उर्फ काले, निर्भय कादयान, सूरजमल चिमनी, सचिव सुखचंद, कोषाध्यक्ष राजबीर, सोमबीर, जयपाल, सुनील कादयान, सुरेश, मॉ. पवन, दलबीर वजीरपुर, इंद्र सिंह बाघपुर, सूबे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें