फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लड़ना चाहती थी चुनाव, शर्तों ने रोका तो बीएससी बेटी उतरी मैदान में

Fri, 15 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में नई शर्तों ने किसी को झटका दिया तो किसी को मौका भी। मां ने 5 साल पहले सरपंची का चुनाव लड़ा और अब जिला परिषद की तैयारी थी। लेकिन सुप्रीम कोेर्ट के फैसले के बाद पंचायत चुनाव में शर्तें लागू कर दी गई। अब 8वीं फेल मां का सपना टूटा तो बेटी मैदान में आ डटी।
विज्ञापन


मामला मोखरा गांव का है। जिला परिषद् का वार्ड 14 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां राधा देवी जिप चुनाव नहीं लड़ सकी तो उन्होंने अपनी बेटी रीना को मैदान में उतार दिया। क्योंकि उनका एक बेटा सरकारी नौकरी करता है और दूसरे की उम्र कम थी।

 चुनावी जंग में ताल ठोक रही 23 वर्षीय रीना बीएससी फाइनल की परीक्षा दे रही है। ऐसा नहीं है कि रीना केवल अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मैदान में उतरी है, बल्कि वह खुद भी राजनीति में हाथ आजमाने का सपना रखती है। रीना रोजाना सुबह ही वोट मांगने के लिए निकल जाती है।
विज्ञापन


वैश्य कॉलेज में साथ पढ़ने वाली सहेलियों से भी वो वोट मांग रही है। यहां रविवार को चुनाव होना है। बता दें कि अकेले मोखरा गांव में ही जिला परिषद के 8 प्रत्याशी हैं तो पूरे वार्ड में 12 प्रत्याशी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें