फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह छाए कोहरे ने मार्च में कराया दिसंबर की ठंड का अहसास

विज्ञापन
18-झज्जर रोड पर कोहरे के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में बारिश के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मार्च में छाए कोहरे ने दिसंबर की भांति ठंड का अहसास कराया। 30 मीटर दृश्यता के साथ सड़कों पर वाहन गुजरे। सुबह करीब 10 बजे धूप निकली व कोहरा छंटना शुरू हुआ। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, दो दिन बारिश के बाद ठंडी हवाओं से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जिले में अब तक 19.05 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22, 23 व 26 मार्च को जिले के कई इलाकों में बारिश होनेे की संभावना है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बदलाव होने का अनुमान नहीं है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 133 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें