रोहतक। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की ओर से 29 जनवरी से 2 फरवरी, 2024 तक अनुसंधान में उन्नत सांख्यिकीय उपकरण और तरीके पर एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्य अतिथि एमडीयू के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने की, चौधरी रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज की निदेशक प्रोफेसर सोनिया मलिक ने भी उपस्थिति रहीं। प्रो. नीलम जैन ने मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस कार्यशाला की संयोजिका डॉ. सीमा सिंह ने कार्यशाला के विषय पर कुछ प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यशाला सत्रों की सामग्री के बारे में बताया जिस पर संसाधन व्यक्तियों द्वारा चर्चा की जाएगी। सीआरएसआईएस एंड ईसी के निदेशक ने शोधार्थियों के लिए इस कार्यशाला के आयोजन के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। प्रोफेसर राजबीर सिंह ने विद्वानों को शोध कार्य के बारे में और अपने शोध कार्य में विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। अनुसंधान पर जोर देने के लिए छह बिल्डिंग ब्लॉक हैं। क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचा, फंडिंग, नेतृत्व, फंडिंग और सहयोग। संकाय सदस्यों को छात्रों के बीच नए कौशल विकसित करने और कक्षाओं में लागू करने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर राजबीर सिंह भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. आरती ने किया।