लघु सचिवालय में डीसी से मिलने जाते किसान।
रोहतक। लघु सचिवालय में सोमवार को बहुअकबरपुर किसान दो साल पहले भारी वर्षा के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग करने पहुंचे। जिला उपायुक्त से मुलाकात कर शिकायत दी गई और मामले पर कार्रवाई करते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने बारे चर्चा की गई। जिला प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रभावित किसानों ने जिला उपायुक्त से मिल कर एक गुहार यह भी लगाई है कि बाजार में किसान की फसल के पूरे पैसे दिलवाएं जाए। किसान सभा ने चेताया है की अगर किसानों के पैसे नही लौटाए गए तो किसान प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिला उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त दिया कि मामले में दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी व अन्य मुआवजा भी दिलाया जायेगा। संवाद